हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, मंदिर में जाकर कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
मंदिर में 5 वस्तुओं का दान उन लोगों को जरूर करना चाहिए, जो तमाम कोशिश करने के बाद भी हमेशा पैसों से जुड़ी समस्या की चपेट में रहते हैं।
मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर माचिस का गुप्त दान करें। इस उपाय को अपनाने से बजरंगबली के आशीर्वाद से सभी संकट समाप्त हो जाते हैं।
गुरुवार के दिन मंदिर में जाकर बैठने के आसन का दान करना शुभ होता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ऐसा करने से पैसों की किल्लत नहीं रहती है।
मंदिर में होने वाले भंडारे के लिए नमक का दान करना भी उत्तम माना जाता है। इससे जीवन में चल रही धन संबंधी समस्याओं का नाश होता है।
घर के पास वाले किसी भी मंदिर में ध्वजा का दान करना भी शुभ बताया गया है। इस तरह का दान करने वालों के जीवन में पैसों की समस्या पैदा नहीं होती है।
मंदिर में चांदी, सोने या किसी अन्य धातु से बने छत्र का दान जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने वाले व्यक्ति का मान-सम्मान समाज में बढ़ता है।
यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि मंदिर में किन चीजों का दान करना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ