हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी के दिन इन 5 चीजों का करें दान-
मोक्षदा एकादशी के दिन कंबल का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है।
इस दिन गरीबों में कपड़ों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामना भी पूरी होती है।
मोक्षदा एकादशी के दिन धन का दान शुभ माना जाता है और इससे जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
इस दिन चावल का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
मोक्षदा एकादशी के दिन फलों में केले का दान करना चाहिए। इससे जीवन में शुभ परिणाम भी मिलते हैं।
मोक्षदा एकादशी के दिन मक्के का दान करना चाहिए। इससे अन्नपूर्णा माता प्रसन्न होती है और भंडार भरा रहता है।
मोक्षदा एकादशी के दिन इन 5 चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM