सौभाग्य प्राप्ति के लिए शुक्रवार को दान करें ये 5 सफेद चीजें


By Ram Janam Chauhan16, Jan 2025 06:47 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप इन 5 सफेद चीजों का दान करते हैं, तो आपको सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

शुक्रवार के दिन चावल दान करें

अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन चावल का दान करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

शुक्रवार को दूध दान करें

शुक्रवार के दिन शुद्ध दूध दान करना शुभ माना जाता है, इससे आपको देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

शुक्रवार को सफेद कपड़े दान करें

अगर आप शुक्रवार के दिन सफेद कपड़ों का दान करते हैं, तो इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है। साथ ही, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक है।

शुक्रवार को चीनी दान करें

अगर आप शुक्रवार के दिन चीनी का दान करते हैं, तो इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती है। साथ ही, परिवार में लड़ाई-झगड़े की समस्या कम होती है।

शुक्रवार को दही दान करें

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन दही का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

शुक्रवार को कैसे दान करें

शुक्रवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, फिर मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए इन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रात के समय बच्चों के कपड़े बाहर सुखाने से क्या होता है?