सूर्यास्त के बाद इन चीजों के दान से नाराज होती हैं धन की देवी


By Ayushi Singh05, Jul 2024 11:00 AMnaidunia.com

अक्सर व्यक्ति सोचता है, कि उसका जीवन सुखी रहे और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। लेकिन, कड़ी मेहनत के बाद भी उसे तंगी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते है, जिसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद किन चीजों के दान से नाराज होती हैं धन की देवी

दूध का दान

सूर्यास्त के बाद दूध का दान करना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु नाराज होते हैं। ऐसे घर में सुख-शांति नहीं रहती और मन अशांत रहता है।

पैसों का दान

शाम के समय में पैसों का दान नहीं करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद घर में मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। ऐसे में धन का दान करते हैं तो मां लक्ष्मी घर से चली जाती है।

प्याज-लहसुन का दान

शाम के समय में प्याज-लहसुन के दान से केतु ग्रह का नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इससे बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और रिश्ते भी खराब होने लगते हैं।

हल्दी का दान

शाम के समय में हल्दी का दान करने से बृहस्पति ग्रह कमजोर हो सकता है। इसके दान से कुंडली में बृहस्पति ग्रह का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए, हल्दी का दान करने से बचना चाहिए।

नमक का दान

शाम के समय में नमक का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। इसके प्रभाव से घर में कलेश बढ़ते हैं और संबंध भी खराब होते हैं। इससे जीवन की तरक्की में बाधा आती है।

सुई का दान

शाम के समय सुई का दान करने से घर के सदस्यों की तरक्की नहीं होती और जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। दूर के रिश्तेदारों के साथ भी मनमुटाव बढ़ जाता है।

इन चीजों के दान से धन की देवी नाराज होती हैं । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपने में किस रंग का सांप देखने से धन लाभ होता है?