सावन में इन चीजों का दान करने से होगा धन लाभ


By Ayushi Singh10, Jul 2024 01:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। शिव जी की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि सावन में किन चीजों का दान करने से धन लाभ होगा

दान करें चारा

अगर किसी प्रकार से जीवन में धन की कमी है, तो सावन के दिनों में पशु को चारा खिलाना शुभ माना जाता है। इससे धन की समस्यायों से छुटकारा मिलता है।

शुक्र देव की कृपा

शुक्र देव की कृपा पाने के लिए सावन के दिनों में  शुक्रवार पर चावल, चीनी, दूध, दही, और सफेद कपड़े का  दान कर सकते हैं। इससे जीवन में तरक्की मिल सकती है।

गाय का दान करें

इंसान को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सावन के दिनों में शुक्रवार को सफेद गाय का दान करें। गाय के बछड़े का भी दान कर सकते हैं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

गरीबों में दान करें

सावन सोमवार के दिन गरीबों में घी, चीनी, चावल और दूध का दान करना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

अभिषेक करें

सावन के दिनों में  सोमवार के दिन भोलेनाथ के जल में काले तिल मिलाकर उनका अभिषेक करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

दूध से अभिषेक करें

भगवान शिव को दूध प्रिय होता है। सावन के दिनों में कई लोग दूध से भोलेनाथ का अभिषेक भी करते हैं। ऐसा करने से जीवन में तरक्की मिलती है और पैसों की कमी पूरी होती है।

इन चीजों का सावन में दान करने से धन लाभ होगा । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घड़ी लगाने की सही दिशा कौन-सी है?