शुक्रवार को दान करें ये 7 चीजें, बरसेगी मां-लक्ष्मी की कृपा


By Prakhar Pandey21, Dec 2023 10:58 AMnaidunia.com

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। आइए जानते है शुक्रवार वाले दिन कौन सी चीजें दान करने से मां-लक्ष्मी की कृपा बरसेगी?

मां-लक्ष्मी की पूजा

मां-लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने से श्रद्धालुओं को आर्थिक परेशानियां दूर होती है। धार्मिक उपायों को करने से जातक को सुख, संपदा और वैभव मिलता है।

काली चींटियों को डाले दाना

शुक्रवार वाले दिन माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए काली चींटियों को चीनी के दान करना चाहिए। शुक्रवार को मां लक्ष्मी के लिए कौड़ी, कमल, मखाना,शंख चढ़ाना चाहिए।

सफेद चीजों का करें दान

मान्यता अनुसार, सफेद वस्तुओं को दान करने से सुख-शांति आती है। इसलिए शुक्रवार के दिन शक्कर, कपूर, दूध, दही, सफेद कपड़ा आदि का दान करें।

ताजा कमल का फूल करें अर्पित

सुबह के समय ताजा कमल का फूल अर्पित करने से देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करते है। इस दिन श्री सूक्त का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

रखें व्रत

शुक्रवार के दिन मां-लक्ष्मी का व्रत रखने से भक्तों की कृपा प्राप्त होती है। मां-लक्ष्मी का व्रत करने से भक्तों पर उनकी असीम कृपा होती हैं।

पहने गुलाबी कपड़े

शुक्रवार को सुबह उठकर स्नान के पश्चात सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। ऐसा करने से भी मां-लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।

स्त्रियों का करें सम्मान

मां-लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने मां-बाप और स्त्रियों का सम्मान करें। घर में साफ-सफाई रखें और अपने आचरण को शुद्ध रखने का प्रयास करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शादी में हो रही है देरी? इन टोटकों से बजेगी जल्‍द शहनाई