हिंदू धर्म में दान को सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना जाता है। जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने वालों को जीवन में कई तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि रुपए-पैसों की जगह कुछ वस्तुओं का दान करना भी शुभ होता है। इनका दान करने से पुण्य की प्राप्ति भी ज्यादा होती है।
भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने से बड़ा पुण्य कर्म कोई नहीं होता है। अगर आप दान करना चाहते हैं तो खाना बनाकर जरूरतमंद लोगों को खिलाएं। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
पूजा में भी फलों का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो फलों का दान भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फलों का दान करने से सूर्य और गुरु को मजबूत किया जा सकता है।
शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए काले कंबल का दान किया जाता है। कहा जाता है कि कंबल दान करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है।
चंद्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति को दूध का दान करना चाहिए। यह दान सोमवार के दिन करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है।
राहु और केतु जैसे ग्रहों को शांत करने के लिए कपड़ों का दान करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, जीवन में अचानक आने वाले कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि किन चीजों का दान करने से ग्रह मजबूत होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ