घर की छत पर ये 7 चीजें रखेंगे तो हो जाएंगे कंगाल


By Ayushi Singh25, Jun 2024 12:00 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत को जरूरी स्‍थान माना गया है। यह घर के ऊपरी भाग का प्रतीक है। यदि छत में कोई वास्तु दोष है, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। आइए जानते हैं कि घर की छत पर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

कबाड़

अक्सर लोग अपनी छत पर कबाड़ या टूटा-फूटा सामान रख देते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं।

झाड़ू

अधिकतर लोग छत पर झाड़ू रख देते हैं, जिसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है।

पौधे

अक्सर लोग घर की शोभा बढ़ाने के लिए छत पर पौधे लगाते हैं, जिसे लगाना शुभ नहीं माना जाता है। छत पर कांटेदार, मुरझाए या जिन पौधों में मिट्टी जम गई हो ऐसे पौधे को लगाने से बचना चाहिए।

जंग लगा लोहा

घर की छत पर जंग लगा हुआ लोहा रखा है, तो इसे अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है।

बांस

अक्सर लोग बची हुई बांस बल्लियां घर की छत पर रख देते हैं। ऐसा करने से जीवन में कुछ बड़ी परेशनियां आ सकती हैं और वह आगे चलकर कई दिक्कतों का कारण बन सकती हैं।

पत्ते

घर की छत पर गमले या पेड़ों से जो पत्ते गिरते है, उन्हें साफ करना जरूरी होता है। ऐसे में पत्ते लंबे समय तक छत पर रहें, तो आर्थिक तरक्की में बाधा आ सकती है।

रस्सी का बंडल

अक्सर लोग छत पर रस्सी बांधने के बाद उसे वहीं छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इसके कारण जीवन में अशुभ परिणाम देखने को मिलता है।

इन 7 चीजों को घर की छत पर रखने से बचना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बदसूरत बनाने वाले इस ग्रह को ऐसे करें मजबूत