दूसरों के हाथ में ये चीजें रखने से जीवन होगा कष्टकारी


By Ayushi Singh18, Jul 2024 05:12 PMnaidunia.com

अक्सर बोला जाता है कि किसी को हाथ में कुछ चीजें देना अशुभ माना जाता है। इससे आगे चलकर जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि दूसरों के हाथ में किन चीजों को रखने से जीवन होगा कष्टकारी-

न रखें लाल मिर्च

ऐसी माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मिर्च दे दी तो उससे कुछ ही दिनों में मनमुटाव हो सकता है। उनका रिश्ता मिर्च की तरह ही तीखा हो जाता है। इसलिए गलती से दूसरों के हाथ में लाल मिर्च नहीं रखनी चाहिए।

न रखें जल

जल के दान को महादान कहा जाता है, लेकिन कभी किसी के हाथ में पानी डालकर नहीं पिलाना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो आपके लिए और सामने वाले के लिए अशुभ माना जाता है। आप दोनों कर्ज तले डूब सकते हैं।

न रखें पीली सरसों

अगर आप किसी के हाथ में पीली सरसों देते हैं, तो अपनी लक्ष्मी दूसरों के हाथों में दें देते हैं। इसलिए ये गलती करने से बचना चाहिए और किसी के हाथ में पीली सरसों नहीं देनी चाहिए।

न रखें रुमाल

किसी को भी अपना रुमाल नहीं देना चाहिए। अगर किसी के हाथ में अपना रुमाल देते हैं, तो इसका असर आर्थिक स्थित पर पड़ता है और पारिवारिक जीवन में समस्या आती है।

न रखें नमक

कभी-भी किसी को नमक नहीं देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो जीवन में आर्थिक परेशानी आने लगती है और आपके ऊपर कर्ज बढ़ता चला जाता है।

न रखें पेन

कभी-भी किसी को हाथ में पेन नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में पैसों की तंगी आ सकती है। वहीं, मान-सम्मान में भी ठेस पहुंचती है।

ये चीजें दूसरों के हाथ में रखने से जीवन कष्टकारी होता है।एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सावन के महीने में महिलाएं न करें ये काम