Vastu Tips: नेगेटिविटी से बचने के लिए ड्राइंग रूम को ऐसे करें डिजाइन


By Sahil25, Oct 2023 10:00 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में घर के अंदर रखी चीजों का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु के नियमों का उल्लंघन करने का असर व्यक्ति की सुख-शांति पर पड़ता है।

ड्राइंग रूम के लिए वास्तु

वास्तु शास्त्र में किचन के बाद ड्राइंग रूम को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। घर के ड्राइंग रूम में ही मेहमानों को बैठाया जाता है।

ड्राइंग रूम के लिए दिशा

वास्तु के मुताबिक, घर का ड्राइंग रूम उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। ये दोनों दिशा ही ड्राइंग रूम के लिए बेस्ट होती है।

कहां रखें सोफा?

अक्सर लोग सोफा रखने की दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं। वास्तु की मानें तो सोफा को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना ही शुभ होता है।

इस दिशा में हो फर्नीचर

ड्राइंग रूम के अंदर हल्का फर्नीचर उत्तर एवं पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष का खतरा कम हो जाता है।

इस दिशा में न रखें सामान

ईशान कोण में हल्का सामान रखना चाहिए। इस दिशा को आप बिल्कुल खाली भी रख सकते हैं और केवल जरूरत का ही सामान रखें।

खिड़की की सही दिशा

ड्राइंग रूम में अक्सर खिड़की भी देखने को मिलती है। वास्तु के अनुसार, ड्राइंग रूम में खिड़की की शुभ दिशा पूर्व एवं उत्तर होती है।

दीवारों का पेंट

घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए ड्राइंग रूम की दीवारों पर हल्के रंग का पेंट कराएं। हल्के रंगों को शांति का प्रतीक माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

काली हल्दी का अचूक उपाय भर देगा खाली तिजोरी