Dream Astrology: इन सपनों को माना जाता है बेहद शुभ, बनते हैं सभी बिगड़े काम


By Ekta Sharma08, Feb 2023 07:04 PMnaidunia.com

बुरे सपने

कई बुरे सपने शुभ भी माने जाते हैं। इन सपनों का संकेत हैं कि आपके जीवन में सब कुछ सही होने वाला है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

मृत्यु का सपना

स्वप्न शास्त्र की मानें तो मृत्यु का सपना देखना शुभ होता है। यह संकेत है कि आपकी मनोकामना आने वाले दिनों में पूर्ण होने वाली है। वहीं, शव का देखना भी शुभ होता है।

शेर देखना

सपने में शेर दिखना शुभ होता है। यह संकेत है कि आपके जीवन में कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे आपके सभी रुके काम पूरे हो जाएंगे।

सांप देखना

सपने में सांप दिखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि आप अपने नव जीवन की शुरुआत करने वाले हैं। खासकर, सांप अपने बिल के पास है, तो यह और भी शुभ होता है।

पूजा करते देखना

स्वप्न शास्त्र में सपने में किसी व्यक्ति को पूजा करते देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपकी जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर होने वाली है।

होली के इन वास्‍तु टिप्‍स से मिलेगी सुख-समृद्धि