रात के समय कोई डरावना सपना टूट जाता है तो आमतौर पर इंसान परेशान हो जाता है। चलिए जानते हैं कि ऐसा होने पर क्या करना चाहिए।
सपना टूटने के बाद ज्यादा परेशान होने की जगह शांत रहना चाहिए। दिमाग में उस सपने से जुड़ी बातों पर ज्यादा विचार न करें।
डरावना सपना देखने के बाद प्यास ज्यादा लगती है। ऐसे में नींद खुलने के तुरंत बाद पानी पिएं, जिससे आप हाइड्रेट रहेंगे।
सपने के दौरान नींद खुल जाने पर भगवान का ध्यान करें। ईश्वर से सुख-शांति के लिए प्रार्थना करेंगे तो सपने का नकारात्मक प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ेगा।
डरावने सपने का जिक्र किसी से नहीं करना ही बेहतर माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों की गोपनीयता को बनाए रखने की कोशिश करें।
रात के समय ऊँ मंत्र का जाप भी आप कर सकते हैं। यह शक्तिशाली मंत्र अशांत मन को शांत करने में मदद करता है।
सपना कितना भी भयानक क्यों न हो। आपको सकारात्मक सोच बनाकर रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने वाले के साथ कुछ भी बुरा नहीं होता है।
सुबह के समय सूर्य को जल अर्पित भी आप कर सकते हैं। ऐसा करने से पहले स्नान करें और फिर जल अर्पित करें।
यहां हमने जाना कि डरावने सपने टूटने के बाद क्या करना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ