Box Office Collection: 100 करोड़ से बस इतनी दूर है ड्रीम गर्ल 2


By Arbaaj03, Sep 2023 11:50 AMnaidunia.com

बॉक्स ऑफिस

इन दिनों बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। लगभग सभी फिल्में शानदार कमाई कर रही हैं।

ड्रीम गर्ल 2

अगस्त में फिल्म गदर 2, ओएमजी 2 के बाद ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तीनों ही फिल्में पैसों के मामलों में जबरदस्त कमाई कर रही हैं।

कमाई में उछाल

शुक्रवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी, लेकिन फिर शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया और 7 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया।

100 करोड़ क्लब

ड्रीम गर्ल 2 जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने अब तक 77 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

अगला सप्ताह खास

फिल्म की कमाई में उछाल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ड्रीम गर्ल 2 अगले सप्ताह के आखिरी दिनों तक 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

अनन्या- आयुष्मान

बता दें कि अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रहे है। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में दोनों को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

कॉमेडी का डोज

ड्रीम गर्ल 2 देखने के बाद आपको कॉमेडी का फुल डोज मिलेगा। आयुष्मान अपने रोल्स के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।

ड्रीम गर्ल

आयुष्मान खुराना की साल 2009 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल हिट रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 142 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मनोरंजन की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 7 फिल्मों को देख दहल जाएगा आपका दिल