सपने में सेब फल देखना शुभ माना जाता है। इसे सपने में देखने का अर्थ है सेहत के लिए अच्छा संकेत।
सपने में खुद पर हमला होते देखना अशुभ होता है। इससे शारीरिक और मानसिक हानि होने के संकेत मिलते हैं।
सपने में मछली पकड़ते देखना शुभ संकेत माना जाता है। यदि आप मछली पकड़ते नहीं देख रहे हैं तो ये अशुभ संकेत होते हैं।
सपने में नीलामी होते देखना अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि मित्रों और वस्तुओं को जल्दबाजी में खोना पड़ सकता है।
सपने में यदि आप किसी बूढ़े भिखारी को देखें तो सावधान हो जाना चाहिए। यह अव्यवस्था और कंगाली का प्रतीक माना जाता है।
सपने में कुत्ते को भौंकते देखना शुभ संकेत माना जाता है। भौंकता हुआ कुत्ता देखना आपको आने वाले खतरों से सावधान करता है।