रात के समय सपने तो आमतौर पर हर कोई देखता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, हर सपना किसी घटना के होने का संकेत देता है।
स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने की विस्तार से व्याख्या की गई है। शायद आपको भी पता होगा कि सपने में कुछ चीजों का दिखना अशुभ होता है।
स्वप्न शास्त्र में उल्लेख है कि कुछ चीजों का सपने में दिखना किस्मत के खुलने का संकेत देता है। चलिए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में।
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में देवी-देवताओं का दिखना शुभ होता है। इसका संकेत होता है कि आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है।
अगर आपको सपने में मोर, हाथी या तोता नजर आता है तो ये आपके लिए बेहद अच्छा संकेत है। ऐसे सपनों का अर्थ होता है कि आपका समय बहुत जल्द अच्छा होने वाला है।
स्वप्न शास्त्र में झाड़ू का दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में झाड़ू देखने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
चंद्रमा को शांति का प्रतीक माना जाता है। सपने में चंद्रमा का दिखना भी शुभ होता है। इसका संकेत होता है कि आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है।
अगर आपको सपने में बारिश दिखाई देती है तो यह भी एक अच्छा संकेत है। इसका मतलब होता है कि आपको कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है।