वजन बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 जूस


By Arbaaj14, Jun 2024 01:30 PMnaidunia.com

वजन कम

जिस तरह से कुछ लोग मोटापे से परेशान होते है उसी तरह कुछ लोगो दुबलेपन से भी परेशान होते है। व्यक्ति का ज्यादा दुबला होना अनहेल्दी माना जाता है।

पिएं जूस

हेल्दी भोजन के बाद भी यदि किसी का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो डाइट में जूस को शामिल करना चाहिए। जूस पीने से वजन को बढ़ाया जा सकता है।

केले का जूस

केला वजन बढ़ाने के लिए अच्छा सोर्स माना जाता है। दरअसल, केले में हाई कैलोरी और प्रोटीन पाई जाती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ता है।

ऐसे बनाएं जूस

जूस बनाने के लिए 2 केले अच्छी तरह से मैश कर लें, इसमें 1 गिलास दूध डालें। दूध और केले को मिलाकर सुबह पिएं।

चीकू का जूस

वजन बढ़ाने के लिए चीकू का जूस अच्छा सोर्स होता है। चीकू में कार्बोहाइड्रेट और शर्करा, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है।

ऐसे बनाएं जूस

जूस बनाने के लिए चीकू को छीलकर इसके बीज निकाल लें। चीकू और दूध को ग्राइंड कर लें इसके बाद जूस को पिएं।

एवोकाडो जूस

वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो का जूस पीना चाहिए, क्योंकि इसमें हाई कैलोरी और नेचुरल फैट पाया जाता है, जो वजन को बढ़ाता है।

ऐसे बनाएं जूस

एवोकाडो जूस बनाने के लिए आप एवोकाडो को छीलकर क्यूब्स में काट लें। अब इसमें 3 चम्मच शहद, नींबू का रस मिलाएं।

इन तीनों जूस को पीने से व्यक्ति के शरीर का वजन बढ़ने लगता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ज्यादा दूध पीने से बढ़ेगा ब्लड प्रेशर से लेकर ये 4 समस्याएं