वजन घटाने के लिए पिएं खीरे का सूप, जानें बनाने का तरीका


By Arbaaj23, Jan 2025 12:36 PMnaidunia.com

वजन घटाने के लिए खीरे का सेवन बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसका सूप बनाकर पीने से भी वजन तेजी से कम हो सकता है।

खीरे से वजन कम

अगर आप शरीर का वजन हेल्दी तरीके से कम करना चाहते हैं, तो डाइट में खीरे को शामिल करना चाहिए। लेकिन रोज खीरा खाना बोरिंग हो सकता है। ऐसे में आप सूप बनाकर पी सकते हैं।

खीरे में फाइबर

खीरे का सेवन करने से वजन इसलिए कम होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। साथ ही, कैलोरी की मात्रा भी लो होती है।

सूप के लिए सामग्री

खीरे का सूप बनाने के लिए आपको 2 खीरे, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च नमक की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को एक साथ रख लें।

मिक्सर में पीसे खीरा

सूप बनाने के लिए मिक्सर में खीरे के टुकड़ों को डालें और पीस लें। फिर उसमें ऊपर से नींबू का रस और नमक मिलाकर पिएं।

खाली पेट पिएं खीरे का सूप

खीरे का सूप वजन कम करने के लिए रोजाना खाली पेट पीना चाहिए। यह सूप पीने में भी काफी स्वादिष्ट होता है।

वजन होगा कम

अगर आप खीरे का सूप नियमित रूप से पीते हैं, तो शरीर का वजन तेजी से कम होने लगेगा। साथ ही, बॉडी भी डिटॉक्स होगी।

इस तरह से खीरे का सूप पीने से वजन कम होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हड्डियों के ढांचे जैसे शरीर होगा सुडौल, खाएं शतावरी