इस 1 चीज को पानी में उबालकर पिएं, घुटने का दर्द होगा गायब


By Sahil23, May 2024 08:10 PMnaidunia.com

घुटने में दर्द होना

कम उम्र के लोग भी घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। इस दर्द की वजह से इंसान दैनिक दिनचर्या के कार्य भी अच्छे से नहीं कर पाता है।

अदरक को पानी में उबालकर पिएं

यदि आपको घुटने में असहनीय दर्द होता है तो अदरक लें और उसे पानी में उबालकर पिएं। इसका सेवन करने से जोड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

अदरक की चाय

सुबह के समय अदरक की चाय पीने से घुटने का दर्द गायब हो सकता है। खैर, इस चाय में दूध बिल्कुल भी मिलना चाहिए और कुछ अन्य सावधानियां भी बरतनी पड़ती है। 

नींबू और शहद मिलाएं

एक गिलास पानी में अदरक डालकर उबाल लें। इसके बाद इसमें नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इस चाय को हल्का ठंडा होने के बाद पी लें।

रोजाना करें सेवन

अदरक की चाय का रोजाना सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इस चाय को पीने से घुटने के दर्द में काफी हद तक आराम मिल जाता है।

घुटनों के दर्द से राहत

आयुर्वेद में अदरक को बेहतरीन औषधि माना जाता है। चाय के तौर पर इसका सेवन करने से घुटने में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।

तेल से मालिश करें

यदि आपका दर्द कम नहीं हो रहा है तो लहसुन की कली को सरसों के तेल में डाल लें। इसके बाद इस तेल से दर्द प्रभावित हिस्से पर मालिश करें।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना केवल जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। इसके ऊपर अमल करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।

यहां हमने जाना कि अदरक की चाय पीने से क्या फायदे होते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बासी मुंह घी खाने से ये बीमारियां नहीं आएंगी पास