बाजरा खाना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसको खाने के साथ ही इसका पानी भी पिया जा सकता है, जोकि काफी गुणकारी होता है।
बाजरा पोषक तत्व से प्रचुर होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नियमय और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
बाजरे को खाने के साथ इसका भी पिया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद ही कारगर साबित होता है। इसको पीने से वेट लॉस किया जा सकता है।
अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान है, तो डाइट में बाजरे का पानी शामिल करना चाहिए, जो वजन को तेजी से कम करता है।
बाजरे का पानी वेट लॉस के लिए 1 गिलास गर्म पानी लें और उसमें 1 चम्मच बाजरे को मिलाकर गैस पर पकने के लिए रख दें।
अब जब बाजरे का पानी अच्छे से उबलकर पक जाए, तो उसको हल्का ठंडा होने दें और फिर उसे छानकर पिएं। इस पानी को रोजाना पिएं।
वजन को कम करने के लिए आप बाजरे के पानी का सेवन रोजाना खाली पेट सुबह के समय में करें। सुबह इसका पानी पीना ज्यादा असरदार होता है।
बाजरे के पानी को पीने के 1 हफ्ते बाद ही इसका असर शरीर पर दिखने लगेगा। लगभग 1 महीने बाद आपका वजन 5 किलो कम हो सकता है।
सभी लोगों का शरीर अलग-अलग होता है इसलिए बाजरे का पानी पीने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ