मानसून का मौसम शुरू हो गया है। मानसून में अक्सर बालों के झड़ने की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। कुछ लोग इस समय में स्कैल्प पर एक्स्ट्रा ऑयल और रूसी जैसी समस्या से भी जूझते हैं।
अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते है, तो आपको अपनी डाइट में थोड़ा-सा बदलाव करना होगा। कुछ खास चीजों के सेवन से आपके बाल एकदम हेल्दी हो जाएंगे।
मेथी दाना (या मेथी के बीज) बालों को झड़ने से रोकने के लिए एक प्राचीन उपाय है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई होता है, जो बालों के झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है।
आप रात को एक गिलास में कुछ मेथी दाना भिगो दें, सुबह उठकर इस पानी को छान लें और जब भी समय मिले इसे पीते रहें। आपके बालों को काफी फायदा मिलेगा।
अंडे प्रोटीन और बायोटिन का अच्छा स्रोत हैं, ये दोनों हेल्दी बालों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। बायोटिन केराटिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
गर्मियों और बरसात के मौसम में जामुन का सीजन आता है। जामुन में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी बालों को जड़ों से मजबूत करता है।
पालक सबसे बहुमुखी सब्जियों में से एक है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें आयरन, फोलेट और विटामिन बी भी पाया जाता है, जो बालों के विकास में भी मदद कर सकता है।