अगर आप बढ़ती उम्र में भी त्वचा को जवां और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो ऐसे में रोजाना इस पीले मसाले का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में-
इसे रोजाना सेवन से शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकलने में मदद मिलती है। जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बन सकती है।
इसमें करक्यूमिन की मात्रा मौजूद होती है, जो चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की समस्या को कम करने में मददगार है ।
यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखने में सहयाता करती है।
रोजाना हल्दी पानी का सेवन करने से दाग-धब्बों और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जिसकी वजह से चेहरा जवां नजर आता है।
हल्दी पानी का सेवन करने के लिए आधे चम्मच में हल्दी पाउडर मिलाएं और स्वाद के अनुसार शहद या नींबू मिला सकते हैं।
अगर आपको हल्दी के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com