शरीर को लोहा बनाते हैं ये ड्राई फ्रूट्स


By Arbaaj10, May 2024 02:13 PMnaidunia.com

शरीर को लोहा

खराब खानपान की वजह से कई लोगों का शरीर बेहद ही कमजोर हो जाता है। ऐसे में शरीर को लोहा जैसे बनाने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स

शरीर के लिए ड्राई फ्रूट्स काफी अहम माने जाते हैं। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स में भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है, जो बॉडी को पोषण देते है।

कैल्शियम रिच ड्राई फ्रूट्स

शरीर को लोहा जैसा मजबूत बनाने के लिए डाइट में ऐसे ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए, जो कैल्शियम से भरपूर होते हो।

अखरोट खाएं

शरीर को लोहा बनाने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करें। दरअसल, 100 ग्राम अखरोट में लगभग 98 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

अंजीर खाएं

अंजीर शरीर के लिए गुणकारी होता है। अंजीर खाने से शरीर मजबूत बनता है। 100 ग्राम अंजीर में लगभग 50 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

पिस्ता खाएं

अगर शरीर को लोहा बनाना चाहते है, तो रोजाना पिस्ता का सेवन करें। पिस्ता कैल्शियम से भरपूर होता है। 100 ग्राम पिस्ता में लगभग 130 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

बादाम खाएं

शरीर को मजबूत बनाने के लिए बादाम का सेवन किया जा सकता है। बादाम में प्रचुर कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर को लोहा बनता है।

सूरजमुखी के बीज

शरीर को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए आप डेली डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें। 100 ग्राम सूरजमुखी बीज में लगभग 120 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय