आज के समय में शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या महिला हो या पुरुष दोनों में देखने को मिल सकती है।
आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।
किशमिश आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना 8-10 भीगी हुई किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
खजूर नेचुरल आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जिससे रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है। रोजाना 2-3 खजूर खाने से खून बढ़ता है।
अंजीर में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। 2 सूखे अंजीर रातभर भिगोकर सुबह खाने से फायदा मिलता है।
काजू में आयरन और कॉपर होता है, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है। रोज 4-5 काजू खाने से शरीर में एनर्जी और खून की बढ़ता है।
बादाम में विटामिन ई और आयरन होता है, जो ब्लड सेल्स को मजबूत बनाता है। रोज 5-6 भीगे हुए बादाम खाने से खून बढ़ाने में मदद मिलती है।
खून बनाने की मशीन हैं ये छोटे से दिखने वाले दाने। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com