हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पवित्र माना जाता है, क्योंकि इस पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पत्तों का उपाय धन लाभ के लिए किया जाता है।
तुलसी के सूखे पत्तों के उपाय अगर आप जल्दी धन्ना सेठ बनना चाहते हैं, तो घर पर तुलसी के सूखे पत्तों से 4 उपाय करने चाहिए। तुलसी के पत्ते धन को आकर्षित करता है।
धन लाभ के लिए गंगाजल में सूखी तुलसी के पत्तों को डालें और फिर घर में उस जल को छिड़क दें। ऐसा करने से धन आकर्षित होने लगता है।
धन्ना सेठ बनने के लिए आप सूखी तुलसी के पत्तों को पानी में मिलाकर भगवान की मूर्तियों का स्नान करा सकते है। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और धन बढ़ता है।
सूखी तुलसी की पत्तियों से धनवान बनाने के लिए लाल कपड़े में पत्तों को डालकर तिजोरी में डाल दें। ऐसा करने से भी तिजोरी की धन में बरकत होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी-देवता को भोग लगाने वाली चीजों में भी सूखी तुलसी के पत्ते डालने चाहिए। ऐसा करने से भी तेजी से धन बढ़ता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन उपाय से आप जल्दी अमीर बन सकते हैं। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ