शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ाना अच्छा नहीं माना जाता है। यूरिक एसिड हाई होने से जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है।
हाई यूरिक एसिड होने से पहले शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते है। जैसे कि जोड़ों में दर्द और हाथ की अंगुलियों में अकड़न।
अक्सर लोगों को लगता है कि यूरिक एसिड हाई होने पर केवल जोड़ों में ही दर्द बढ़ता है, लेकिन आंखों में भी इसका लक्षण दिखता है।
अगर आपकी आंखों के पास सूजन हो रहा है, तो यह यूरिक एसिड के बढ़ने का लक्षण माना जाता है। आंखों के आसपास सूजन आने पर यूरिक एसिड टेस्ट करा लेना चाहिए।
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर अनहेल्दी खानपान की वजह से होता है। इसलिए, जंक फूड और तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।
यूरिक एसिड के मरीजों को डाइट में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। फाइबर प्यूरीन को रोकता में मददगार होता है।
हाई यूरिक एसिड से राहत पाने के लिए नींबू पानी का सेवन भी किया जा सकता है। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को शरीर से बाहर करता है।
आंखों के पास सूजन होना यूरिक एसिड का लक्षण माना जाता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ