इन कारणों से घर में हमेशा बनी रहती है आर्थिक तंगी


By Ekta Sharma08, Apr 2023 04:36 PMnaidunia.com

घर की ऊर्जा

घर पर सुख-समृद्धि और खुशियों का संबंध इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे घर में किस तरह की ऊर्जा का वास होता है।

सकारात्मक ऊर्जा

घर के आस पास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जा मौजूद होती है। व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत आवश्यक है।

वास्तु नियम

हम आपको व्यक्ति के आर्थिक जीवन पर असर डालने वाले कुछ कारणों की चर्चा करेंगे, जिसका संबंध घर में मौजूद वास्तु से होता है।

झाड़ू

वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा ऐसी जगहों पर रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर आसानी से न पहुंच सके। इसके अलावा कभी भी घर में झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।

कबूतर का घोंसला

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी घर में कबूतर का घोंसला बना हुआ तो यह आर्थिक परेशानी का सूचक माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर में कहीं भी कोई कबूतर अपना घोंसला न बनाए।

कांटेदार पौधे

एक तरफ जहां घर पर फूल-पौधे होने से सुख और समृद्धि का वास माना जाता है तो वहीं घर में कांटेदार पौधे होने पर आर्थिक परेशानियों का ज्यादा प्रभाव होता है।

साफ-सफाई

मान्यता है, जिन घरों में हमेशा साफ-सफाई होती है वहां पर हमेशा माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद रहता है। घर में जाले व कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत माने जाते हैं।

Vastu Tips: बेडरूम में लगाएं ये पेंटिंग