सावन महीने की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। सनातन धर्म में इस महीने का एक अलग ही महत्व होता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है।
सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस महीने भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी की जाती है।
दैनिक पंचांग के मुताबिक, इस बार 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है और इसका समापन 18 अगस्त को होगा। इस महीने कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं।
इस बार सावन में प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग का निर्माण होने वाला है। इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।
धनु राशि वालों के लिए सावन का पावन महीना बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन होने की उम्मीद है।
सिंह राशि वालों के लिए भी सावन का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। इस महीने शिव जी आपको विशेष फल देने के मूड में लग रहे हैं।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में नए नकारात्मक बदलाव आएंगे। धैर्यवान बने रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।