कान में खुजली होना किसका संकेत है?


By Sahil25, May 2024 09:21 PMnaidunia.com

कान में खुजली होना

हमारे शरीर का एक अहम अंग कान होता है, जो सुनने में हमारी मदद करता है। कई लोग शिकायत करते हैं कि उनके कान में हमेशा खुजली होती रहती है।

खुजली होने के कारण

कान में खुजली होने के पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में इसका समय से इलाज करना जरूरी होता है। चलिए इसके कारण और समाधान को लेकर बात कर लेते हैं।

कान में मैल जमा होना

जब कान में मैल जमा हो जाता है तो खुजली होने की समस्या ज्यादा होती है। इतना ही नहीं, कई स्थितियों में कान से बदबू भी आने लगती है।

बैक्टीरिया का संक्रमण

कान में बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के संक्रमण की वजह से भी खुजली महसूस होने लगती है। यह परेशानी ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

धूल फंसने की वजह से खुजली होना

यदि आप ऐसी जगह पर ज्यादा जाते हैं, जहां धूल उड़ती है तो कान में धूल फसने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसी स्थिति में कान को साफ रखने की कोशिश करें।

नियमित तौर पर कान साफ करें

कान में होने वाली खुजली से राहत पाने के लिए इसकी नियमित तौर पर सफाई करें। ऐसा करने से कान में बैक्टीरिया या किसी तरह का संक्रमण नहीं होगा।

योग या ध्यान करें

गहरी सांस लेने से भी कान से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए योग और ध्यान का अभ्यास आपको करना होगा, जो तनाव कम करने में भी मददगार है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए है। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

यहां हमने जाना कि कान में खुजली किन कारणों की वजह से होती है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट का इन्फेक्शन कैसे दूर करें?