इन 4 छोटे और आसान टोटकों से कदम चूमेगी सफलता


By Prakhar Pandey05, Dec 2023 08:42 AMnaidunia.com

आसान टोटके

जीवन में सफलता के आस में व्यक्ति हर कार्य करता है, लेकिन कुछ ऐसे टोटके भी है जिसे अपनाकर आप आसानी से सफलता पा सकते है। आइए जानते है ऐसे टोटकों के बारे में।

अचूक टोटके

मनचाही कामना की पूर्ति के लिए और जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता पाने के लिए इन अचूक टोटकों को जरूर अपनाएं।

ॐ श्री हनुमते नमः

किसी शुभ काम के लिए जाते हुए 1 नींबू ले लें। नींबू पर 4 लौंग गाड़ कर ‘ॐ श्री हनुमते नमः’ का जाप करें। 21 बार इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार की बाधा दूर होगी।

हनुमान चालीसा

‘ॐ श्री हनुमते नमः:’ मंत्र के जाप के अलावा हनुमान चालीसा के पाठ से भी अत्यंत लाभ मिलेगा। हनुमान चालीसा के अनुसार, संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा अर्थात हनुमान जी सभी संकट दूर करेंगे।

घर से रोटी लेकर निकले

किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता पाने के लिए घर से निकलते वक्त अपने हाथ में घर में बनी रोटी रख लें। यह रोटी घर के बाहर कौए को डाल दें।

सफलता की प्राप्ति

रास्ते में जहां भी कौआ दिखाई दें, वहां पर रोटी के टुकड़े करके डाल दें। इस उपाय को करने से अवश्य ही जातक को सफलती की प्राप्ति होगी।

श्री गणेशाय नमः

किसी भी शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय ‘श्री गणेशाय नमः:’ बोलना चाहिए। इसके पश्चात ही विपरीत दिशा में 4 कदम चलकर ही अपने कार्य के लिए निकलना चाहिए।

दही शक्कर और काली मिर्च

घर की दहलीज पर काली मिर्च के दाने बिखेरकर उस पर से पैर रखकर निकल जाएं। जाते समय पीछे पलट कर न देखें। इस उपाय से बिगड़े काम भी बन जाएंगे। इसके अलावा घर से दही-चीनी खाकर भी निकलना अत्यंत शुभ माना जाता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ग्रहों के राजा 16 दिसंबर के बाद चमका देंगे इन 4 राशियों की किस्मत