खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण इंसान मोटापे का शिकार हो जाता है और फिर पेट पर चर्बी जमने लगती है।
पेट की चर्बी को घटाने के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, कुछ फलों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो चर्बी को तेजी से कम करते है।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको डेली डाइट में केवल 2 फलों को खाली करना होगा और कुछ ही दिनों में असर देखने को मिलेगा।
पेट की चर्बी से निजात पाने के लिए रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए क्योंकि पपीते में फाइबर और पपैन एंजाइम होता है, जो चर्बी को कम करता है।
चर्बी को कम करने के लिए पपीते का सेवन सुबह के समय करना दुरुस्त होगा। पीपता सुबह खाली पेट खाना चाहिए।
वजन घटाने और चर्बी को कम करने के लिए सेब का सेवन भी किया जा सकता है। रोजाना कम से कम 1 सेब डाइट में शामिल करें।
चर्बी से मुक्ति पाने के लिए रोजाना 1 सेब खाली पेट खाना चाहिए। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है, जो चर्बी को दूर करता है।
चर्बी कम करने के लिए इन 2 फलों का खाली पेट सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ