कुछ लोग काफी दुबले-पतले होते है। पेट भर भोजन करने के बाद भी उनके शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। ज्यादा दुबलापन और मोटापा दोनों ही अच्छा नहीं होता है।
अगर आपके शरीर का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो रोजाना सुबह इन 2 दोनों का सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
रोजाना रात को सोने से पहले 1 मुट्ठी किशमिश 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट 1 मुट्ठी किशमिश का सेवन करें।
यदि आप रोजाना 1 मुट्ठी भिगोकर किशमिश खाते है, तो शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। भिगोए हुए किशमिश खाने से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है।
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। इसके लिए आप रात को 5-8 बादाम पानी में भिगोकर रख दें।
बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, मैंगनीज और फाइबर होता है। इसके अलावा बादाम में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो वजन को बढ़ाता है।
खाली पेट इन 2 चीजों में से किसी भी एक चीज को खा सकते है। दोनों ही चीज वजन बढ़ाने के लिए रामबाण माने जाते है।
भिगोकर किशमिश और बादाम खाने से वजन बढ़ता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ