लिवर को ताकतवर बनाने के लिए खाएं ये चीजें


By Arbaaj17, May 2025 02:20 PMnaidunia.com

बढ़ती उम्र और गलत खानपान के कारण लोगों का लिवर कमजोर होने लगता है। लेकिन सही खान पान खाने से लिवर ताकतवर भी बन सकता है।

हेल्दी लिवर

अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र के बाद भी लिवर हेल्दी बना रहे हैं, तो डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए।

आंवला खाएं

लिवर को ताकतवर बनाने के लिए आंवला खाना चाहिए, क्योंकि इस फल को खाने से लिवर की गंदगी साफ होती है, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

नींबू पानी पिएं

लिवर को हेल्दी रखने के लिए नींबू पानी का सेवन भी किया जा सकता है। 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं।

जामुन खाएं

लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप जामुन डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं।

कीवी खाएं

लिवर को ताकतवर बनाने के लिए कीवी खाना चाहिए। दरअसल, इस फल में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।

लिवर रहेगा हेल्दी

इन चीजों का सेवन करने से लिवर ताकतवर यानी मजबूत बनाता है। लेकिन किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दूध में जैतून का तेल डालकर पीने के फायदे