गलत खानपान की वजह से शरीर में गंदा खून जमा हो जाता है, जिसके कारण तरह-तरह की समस्या होने की संभावना होती है।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर का खून गंदा हो रहा है, तो डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल करना चाहिए, जो खून को साफ कर सकते है।
गाजर खाने से शरीर के खून को साफ किया जा सकता है, क्योंकि गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन पाया जाता है।
गोभी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। गोभी का सेवन करने से शरीर का खून साफ होता है। इसके साथ ही गंदे खून को निकलता है।
खून को साफ करने के लिए डाइट में चुकंदर को शामिल कर सकते है। चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जिसके कारण खून साफ होता है।
शरीर के गंदे खून को साफ करने के लिए लौकी की सब्जी भी फायदेमंद होती है। दरअसल, लौकी में प्रचुर एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
पालक आयरन से भरपूर होता है। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो शरीर में खून को साफ करता है।
इन सभी सब्जियों के खाने से खून साफ होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ