सर्दियों में खाएं 5 फूड्स, पेट रहेगा दुरुस्त


By Arbaaj22, Dec 2024 08:40 AMnaidunia.com

अक्सर सर्दियों में लोग ऐसी फूड्स का सेवन करते हैं, जिसके कारण पेट खराब होने की संभावना काफी अधिक होती है।

पेट ठीक

अगर आप सर्दियों में पेट को ठीक रखना चाहते हैं, तो सर्दियों में 5 फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए इन चीजों का नाम जानते हैं।

अजवाइन खाएं

सर्दी में पेट को दुरुस्त रखने के लिए अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इसके लिए 1 गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें और फिर छानकर पानी पिएं।

तुलसी के पत्ते चबाएं

तुलसी का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रोजाना खाली पेट 1-2 तुलसी के पत्ते चबाने से पाचन मजबूत होता है।

सेब खाएं

सेब का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना 1 सेब का सेवन करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

पेट से सही रखने के लिए डाइट में मसालेदार सब्जियों की जगह हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इन सब्जियों का सेवन पेट को दुरुस्त रखता है।

दही खाएं

अगर आपको खांसी-जुकाम न हो, तो सर्दियों में पेट को ठंडा और दुरुस्त रखने के लिए भोजन के साथ थोड़ी सी दही भी खाएं।

इन 5 फूड्स का सेवन करने से पेट दुरुस्त रहता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या कॉफी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?