सर्दियों में खाएं 5 चीजें, शरीर में खून नहीं होगा कम


By Arbaaj26, Nov 2024 11:40 AMnaidunia.com

सर्दियों के मौसम में खून की कमी होना आम बात है, लेकिन इसके कारण शरीर को कई गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

पांच चीजें खाएं

अगर आप चाहते हैं कि शरीर में खून की कमी न हो, तो सर्दियों में पांच चीजों को जरूर खानपान में शामिल करना चाहिए।

पालक खाएं

सर्दियों में पालक का सेवन करें, क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हफ्ते में कम से कम 2 बार पालक की सब्जी खाएं।

आंवला खाएं

शरीर में खून की कमी से बचने के लिए आंवले का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें भी आयरन पाया जाता है। आंवले का सेवन चटनी के तौर पर कर सकते है।

चुकंदर खाएं

चुकंदर का सेवन करना भी खून के लिए अच्छा माना जाता है। चुकंदर खाने से खून की कमी नहीं होती है। इसको आप सलाद में मिलाकर खाएं।

अनार खाएं

अनार का सेवन सर्दियों में सेहत के लिए वरदान माना जाता है। साथ ही, इसे खाने से शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है।

गाजर खाएं

सर्दियों में गाजर आसानी से मिल जाता है। इसका सेवन भी शरीर में खून की कमी से बचाता है। दरअसल, इसमें प्रचुर आयरन पाया जाता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

5 साल के बच्चों को ठंड में न खिलाएं ये चीजें