आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए खाएं 6 चीजें


By Arbaaj28, Feb 2025 02:40 PMnaidunia.com

लगातार स्क्रीन के सामने बैठने, गलत खानपान और बढ़ती उम्र के कारण आंखों की रोशनी कम होने लगती है। लेकिन इसे बरकरार भी रखा जा सकता है।

आंखों के लिए 6 चीजें

अगर आप आंखों की रोशनी बरकरार रखना चाहते हैं, तो डाइट में 6 हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए इन 6 चीजों के नाम जानते हैं।

गाजर खाएं

आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए गाजर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है।

अंडा खाएं

इसमें विटामिन ए, ल्यूटिन, और जेक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को हेल्दी और रोशनी को बरकरार रखने में मदद करते हैं।

मूंगफली खाएं

आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद होता है। मूंगफली में विटामिन-ई की अच्छी मात्रा होती है।

भीगे बादाम खाएं

बादाम का सेवन करना भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन-ई होता है, जो आंखों की रोशनी को बरकरार रखता है।

आंवला खाएं

आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए आंवला का सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर पाया जाता है।

पालक खाएं

पालक का सेवन भी आंखों के लिए अच्छा होता है। पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बरकरार रखने में मददगार होते हैं।

इन 6 चीजों का सेवन करने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए खाएं यह 1 हरा पत्ता