अजवाइन का सेवन शारीरिक समस्याओं के साथ ही पेट की चर्बी घटाने में भी कारगार साबित होता है। दरअसल, इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इन दिनों अनहेल्दी फूड्स और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पेट की चर्बी बढ़ती जा रही है। इसके कम करने के लिए भी लोग काफी प्रयास करते हैं।
अगर आपके भी पेट की चर्बी बढ़ती जा रही हैं, तो अजवाइन का सेवन सही तरीके सेवन करना चाहिए, ताकि चर्बी कम हो सके।
पेट की चर्बी कम करने के लिए अजवाइन और शहद की चाय सेवन सबसे कारगर मानी जाती है। चर्बी कम करने के लिए अजवाइन की चाय बनाकर पिएं।
अजवाइन और शहद ही चाय बनाने के लिए 1 पैन में 1 गिलास पानी 1 चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच शहद मिलाकर पकाएं। 4-5 मिनट पकाने के बाद चाय को छान लें अब तैयार है आपकी चर्बी कम करने वाली चाय।
किसी भी चीज का सेवन सही समय पर ही करने से लाभ मिलता है। अजवाइन और शहद की चाय का सेवन आप खाली पेट करें।
इस चाय को आप लगातार 2 हफ्ते तक खाली पेट पीते हैं, तो पेट की चर्बी कम होनी शुरू हो जाती है यानी आपको फर्क दिखने लगेगा।
इस तरह अजवाइन का सेवन करने से पेट की चर्बी कम हो सकती है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ