विटामिन-सी के लिए खाएं यह हरा छोटा सा फल


By Arbaaj23, Nov 2024 09:02 AMnaidunia.com

शरीर के अंगों को ठीक तरह से कार्य करने के लिए विटामिन्स की जरूरत पड़ती है। उन्हीं विटामिन्स में से एक विटामिन-सी है। एक छोटे से फल में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

विटामिन-सी

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने से बाल झड़ने, स्किन रूखी, मांसपेशियों में दर्द और इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इसलिए, इस विटामिन की जरूरत पड़ती है।

1 फल

विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए भारत में एक छोटा सा आसानी से मिल जाता है। इसमें प्रचुर विटामिन-सी पाया जाता है।

आंवला खाएं

यदि किसी भी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-सी की कमी हो रही है, तो उसे हरे रंग का फल यानी आंवला जरूर डाइट में शामिल करना चाहिए।

रोज 1 खाएं

विटामिन-सी की पूर्ति के लिए कम से कम 1 और ज्यादा से ज्यादा 2 आंवला का सेवन करना चाहिए। हफ्ते भर में इसका असर दिखना शुरू हो जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

आंवला का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होने लगती है, जिसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा काफी कम हो जाता है।

त्वचा जवां

विटामिन-सी त्वचा को जवां रखता है। ऐसे में आंवला का सेवन नियमित रूप से करते है, तो आपकी स्किन भी हेल्दी और जवां दिखती है।

बाल हेल्दी

आंवला खाने से बालों को भी फायदा मिलता है। दरअसल, बालों के मजबूती के लिए विटामिन-सी मुख्य तत्व माना जाता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुनगुने पानी के साथ आंवला जूस पीने से क्‍या होता है?