देसी घी और लहसुन का सेवन कई शारीरिक समस्याओं में फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि दोनों को एक साथ खाने से कौन से 5 फायदे मिलते हैं।
घी और लहसुन में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटी-आक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल के गुण पाए जाते हैं।
अगर आप सांस के मरीज हैं, जो डाइट में देसी घी और लहसुन को शामिल करना चाहिए। इनका सेवन सांस से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी देसी घी और लहसुन का सेवन एक साथ करना फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
घी और लहसुन का मिश्रण खाने से पाचन भी ठीक रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
देसी घी और लहसुन का सेवन इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड पाया जाता है।
लहसुन और देसी घी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसके साथ ही, हार्ट भी दुरुस्त रहता है।
घी और लहसुन का एक साथ सेवन करने के लिए देसी घी में लहसुन की कलियों को भून लें और खाएं। एक दिन में 2-3 कली खा सकते है।