मोटापा कम करने के लिए खाएं लहसुन और शहद


By Arbaaj03, Sep 2024 04:34 PMnaidunia.com

गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही हैं। मोटापा कम करने के लिए लहसुन और शहद काफी कारगर माना जाता है।

लहसुन और शहद

लहसुन का सेवन वैसे तो सब्जी में या भूनकर खाया जाता है, लेकिन कम ही लोग लहसुन और शहद के सेवन के बारे में जानते हैं। इसका सेवन मोटापे को कम कर सकता है।

पोषक तत्व

लहसुन और शहद में पोषक तत्व भरपूर पाया जाता है। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, पोटेशियम, कैल्शियम पाया जाता है। वहीं, शहद में नेचुरल शुगर पाया जाता है।

मेटाबॉलिज्म मजबूत

लहसुन और शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और शुगर पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिसके कारण मोटापा कम होता है।

ऐसे करें लहसुन और शहद का सेवन

इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच शहद और उसमें 1 लहसुन की कली को मिलाकर खाएं। इसका सेवन खाली पेट करना चाहिए।

ऐसे भी खाएं

मोटापा कम करने के लिए आप लहसुन की कली को पीसकर भी खा सकते है। इसके लिए 1 चम्मच शहद में पीसी लहसुन को मिलाकर खाएं।

मोटापा कम करने के लिए इस तरीके से लहसुन और शहद का सेवन करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2 हफ्ते तक नारियल पानी पीने से क्या होता है?