लहसुन का सेवन कई समस्याओं में फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासकर, नसों के लिए लहसुन वरदान माना जाता है।
नसों में कमजोरी कई कारणों से होने लगती है। मुख्य कारण खानपान की कमी माना जाता है। इसे दूर करने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए।
नस-नस में ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए लहसुन को भून लें फिर कुछ चीजों के साथ खाएं।
भुने हुए लहसुन का पेस्ट तैयार करके उसे ब्रेड में लपेटकर खाएं। इस तरीके से लहसुन का सेवन करने से टेस्ट और फायदा दोनों मिलेगा।
लहसुन का सेवन आप आलू के साथ भी कर सकता है। भुने हुए लहसुन को उलबे हुए आलू में मिक्स कर लें फिर उसका सेवन करें।
नसों की कमजोरी दूर करने के लिए लहसुन का सेवन दही के साथ भी किया जा सकता है। नसों के साथ ही, आंतों को भी फायदा मिलेगा।
जैतून का तेल औषधीय से भरपूर होता है। लहसुन और जैतून का तेल मिक्स करके खाने से नसों को भरपूर ताकत मिलेगी।
इन 4 तरीकों से लहसुन का सेवन करना नसों के लिए फायदेमंद हो सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ