पेट साफ न होने पर रात के समय खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ गुड़ खा लें। इससे पाचन संबंधी ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।
रात को सोने से पहले पानी को गर्म कर लें और उसमे थोड़ी मात्रा में अजवाइन शामिल करें। इस ड्रिंक को पीते समय साथ में गुड़ खा लें।
गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। जिन लोगों को घंटों तक बाथरूम में समय गुजारना पड़ता है उनके लिए यह ड्रिंक मददगार साबित हो सकती है।
रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ गुड़ खाएंगे तो सुबह पेट साफ आसानी से हो जाएगा। इसके अलावा, पेट में गैस भी नहीं बनेगी।
गुड़ में मौजूद गुण पाचन को दुरुस्त करने में मददगार साबित होते हैं। यही कारण है कि पाचन तंत्र के सही से काम न करने पर गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए।
गुड़ खाने से आंतों की सफाई होती है। इतना ही नहीं, इससे आंत को स्वस्थ रखने में भी काफी हद तक मदद मिल सकती है।
बॉडी डिटॉक्स करने के लिए भी गुड़ और गर्म पानी का सेवन किया जा सकता है। इससे बॉडी की सारी गंदगी साफ हो जाती है।
खाना खाने के बाद गुड़ खाएंगे तो शरीर की एनर्जी बढ़ेगी। इतना ही नहीं, शरीर मे कमजोरी भी बिल्कुल महसूस नहीं होगी।
यहां हमने जाना कि गुड़ खाने से कब्ज की समस्या कैसे दूर होती है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ