सहरी में इन 3 चीजों का करें सेवन, इफ्तार तक नहीं लगेगी भूख और प्यास


By Arbaaj08, Mar 2025 02:45 PMnaidunia.com

सहरी के समय में तीन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो दिनभर आपको भूख और प्यास से कोसों दूर करने में मदद कर सकती हैं।

सहरी का महत्व

रमजान का महीना इस्लाम में पवित्र माना जाता है। इस महीने में रोजा रखा जाता है, जिसकी सुबह सहरी करके और शाम को इफ्तार करके खत्म किया जाता है। सुबह से शाम के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं होता है।

सहरी में 3 चीजें खाएं

अगर आप रमजान के सभी रोजे सेहतमंद तरीके से करना चाहते हैं, तो सहरी में तीन चीजों का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिले।

प्रोटीन फूड्स खाएं

प्रोटीन फूड्स शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सहरी में रोजाना प्रोटीन फूड्स यानी दही, अंडा, पनीर और दाल शामिल करें।

ओट्स खाएं

लंबे समय तक भूख और प्यास से बचने के लिए ओट्स खाना चाहिए। सहरी में आप ओट्स का सेवन करें। ओट्स मोटा अनाज है, जो भूख और प्याज से बचाएगा।

ड्राई फ्रूट्स खाएं

सहरी में आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर और विटामिन्स की प्रचुर मात्रा होती है, जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है।

नहीं लगेगी भूख और प्यास

अगर आप सहरी में इन तीन चीजों का सेवन करते हैं, तो इफ्तार तक आपको भूख और प्यास का कम अहसास होगा।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पुरुषों की नसों में जान फूंक देते हैं ये 5 योगासन