BP बढ़ने पर खाने चाहिए ये 4 फल


By Arbaaj24, May 2025 10:22 AMnaidunia.com

बीपी यानी ब्लड प्रेशर का बढ़ना अच्छा नहीं होता है। इसे तुरंत कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। बीपी बढ़ने पर 4 फल का सेवन रामबाण माना जाता है।

बीपी में फल

फलों का सेवन कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसकी वजह फलों में मौजूद पोषक तत्व होते हैं। कुछ फलों में पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर होते हैं।

बीपी बढ़ने पर केला खाएं

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में केला मददगार होता है। बीपी बढ़ने पर केला खाएं, क्योंकि इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो बीपी को कम करता है।

बीपी बढ़ने पर कीवी खाएं

बीपी बढ़ने पर आप मरीज को कीवी भी खिला सकते हैं। कीवी में मौजूद पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट बीपी को कम करते हैं।

बीपी बढ़ने पर सेब खाएं

सेब का सेवन सेहत के लिए वरदान माना जाता है। सेब खाने से ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।

बीपी बढ़ने पर बेरीज खाएं

बेरीज खाने से भी हाई बीपी कंट्रोल में होता है। दरअसल, इसमें पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होता हैं, जो ब्लड को पंप करता है।

सीमित मात्रा में खाएं

बीपी बढ़ने पर आप इनमें से किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही खाएं। ज्यादा खाने से बीपी लो की समस्या हो सकती है।

बीपी वालों के लिए ये 4 फल वरदान माने जाते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोविड से बच्चों को कैसे बचाएं?