मूड स्विंग की वजह से भी व्यक्ति तनाव ग्रस्त रहता है। इसके लिए मूड का ठीक रहना बेहद जरूरी है। अगर आप भी मूड को बेहतर या ठीक करना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना सेवन करें।
केला
अगर आप अपना मूड बूस्ट करना चाहते हैं, तो रोजाना केले खाएं। केले में एमिनो एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व सेरोटोनिन में मददगार साबित होता है। इससे मूड अच्छा होता है।
दूध
दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही दूध में विटामिन बी12 और ट्रिप्टोफन पाए जाते हैं, जो मूड बूस्ट करने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना दूध पिएं।
अनानास खाएं
अनानास में एंटी इंफ्लेमेटरी और ट्रिप्टोफैन के गुण पाए जाते हैं, जो मूड को बूस्ट करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आप मूड को बेहतर बनाने के लिए अनानास खाएं।
सोया प्रोडक्ट्स खाएं
अगर आप चिंता और तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो सोया प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें ट्रिप्टोफैन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मूड को बेहतर करने में मदद करता है।
अंडे खाएं
मूड को ठीक करने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें कोलाइन पाया जाता है। इससे मूड बेहतर होता है। आसान शब्दों में कहें तो अंडा खाने से मूड अच्छा रहता है।
बादाम खाएं
बादाम खाने से मूड भी बूस्ट होता है। इसके लिए रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो शरीर में हैप्पी हार्मोन को बूस्ट करता है।