स्वस्थ रहने के लिए फल का सेवन किया जाता है, लेकिन यह त्वचा की चमक को बढ़ाने का काम भी करते हैं। आइए जान लेते हैं कि चेहरे को चमकदार बनाने के लिए किन फलों को खाना चाहिए।
सेब विटामिन सी का बेस्ट सोर्स होता है। दरअसल, विटामिन सी सूर्य की किरणों से त्वचा को बचाने का काम करता है। इस वजह से ग्लोइंग स्किन के लिए सेब को खाया जाता है।
पपीता खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसे स्किन पर लगाने से चेहरे को चमकाया जा सकता है। पपीता विटामिन सी का भी बेहतर स्रोत होता है।
गर्मियों के दिनों में आप तरबूज को भी खा सकते हैं। इसमें हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, यह स्किन को सन डैमेज से बचाने में भी मददगार है।
अनार एक ऐसा फल है, जिसे खाना और त्वचा पर लगाना दोनों फायदेमंद होता है। स्किन केयर के लिए अनार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
अनार एक ऐसा फल है, जिसे खाना और त्वचा पर लगाना दोनों फायदेमंद होता है। स्किन केयर के लिए अनार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
केले ज्यादातर सभी खाते हैं। इसे विटामिन ए, विटामिन सी और बायोटिन का बेस्ट स्रोत माना जाता है। केला खाने से स्किन की सेहत अच्छी बनी रहती है।
स्किन को चमकदार बनाए रखने के लिए आप स्ट्रॉबेरीज भी खा सकते हैं। इससे स्किन को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं और चेहरे पर निखार भी आता है।
आम को ऐसी ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।