ठंड के मौसम में लोगों ऐसी चीजों का सेवन करना पसंद करते है, जो उनके गर्माहट दे सकें और ठंड से राहत।
हमारे किचन में कुछ ऐसे मसाले मौजूद होते है, जिसके सेवन से आप शरीर को गर्म रख सकते है। आइए इन मसालों के बारे में जानते है।
अदरक की तासीर गर्म होती है। अगर सर्दी में इसका सेवन करें, तो यह शरीर को गर्म रख सकता है। अदरक का सेवन चाय से करें।
हल्दी की तासीर गर्म होती है इसलिए इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है। हल्दी का सेवन रात में दूध के साथ करें।
काली मिर्च काफी फायदेमंद मसाला होता है। इसको खाने से शरीर गर्म रहता है। काली मिर्च के पाउडर को दूध में मिलाकर किया जा सकता है।
सर्दियों में छोटी-मोटी समस्याओं से निजात पाने के लिए तुलसी के रस को शहद में मिलाकर खाया जा सकता है। ऐसा करने से सर्दी-जुकाम छूमंतर हो सकता है।
इन सभी मसालों की तासीर गर्म होती है जिसके वजह से ये शरीर को गर्माहट पहुंचाते है। सर्दियों में इन मसालों का सेवन शरीर को फायदा पहुंचा सकता है।