आज के समय में जहां कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, वहीं कुछ लोग अपने कम वजन से परेशान हैं।
अगर ढेर सारा खाना-खाने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा तो आप परेशान न हो। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपका वजन बढ़ने लगेगा।
वजन को बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में पिस्ता शामिल करना चाहिए। यह हाई कैलोरी फूड है, यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।
वजन बढ़ाने के लिए दूध एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। एक गिलास दूध में लगभग 150 कैलोरी पाई जाती है। यह वजन को बढ़ाने में मदद करता है।
वजन को बढ़ाने के लिए आप रिच फूड्स का सेवन करें। जिसमें शकरकंद, कॉर्न, आलू, मटर आदि शामिल हैं। इनके सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है।
100 ग्राम पीनट बटर में तकरीबन 550 कैलोरी पाई जाती है। यह एक बेहद पौष्टिक न्यूट्रिएंट्स और कैलोरी डेंस फूड है, यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है।
वजन को बढ़ाने के लिए केले का सेवन भी किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना 2 खाएं। इससे वजन तेजी से बढ़ता है।
यह खबर सामान्य जानकारी के लिए साझा की गई है। इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लें अवश्य लें।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com