धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर से बाहर निकलते समय कुछ मीठा खाना शुभ माना जाता है। आइए जानते है दिन अनुसार, क्या खाना आपको सफलता दिला सकता है?
रविवार के दिन अच्छे समय में घर से किसी शुभ काम के लिए निकलते हुए पान खाना अच्छा माना गया है। मान्यता अनुसार, ऐसा करने से आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
सोमवार के दिन घर से बाहर जाते हुए शीशा देखकर निकलना चाहिए। ऐसा करने से अवश्य ही कार्य पूर्ण होता और लाभ भी होता है।
मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। इस दिन बजरंग बली की पूजा करके निकलना चाहिए और गुड़ भी खाना चाहिए।
अगर बुधवार के दिन आप किसी भी कार्य में सफलता के लिए जा रहे है तो धनिया खाकर ही जाना चाहिए। ऐसा करने से कार्य में अवश्य सफलता मिलती है।
गुरुवार के दिन घर से बाहर जाते हुए जीरा खाकर घर से निकलना चाहिए। ऐसा करने से अवश्य ही आपको कार्य में सफलता मिल सकती है।
शुक्रवार के दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जाते समय दही का सेवन बेहद शुभ माना जाता है। घर से बाहर जाते हुए दही का सेवन करना बेहद लाभकारी माना गया है।
शनिवार के दिन घर से निकलने से पहले प्रतीकात्मक रूप से अदरक का सेवन करने से भी कार्य में सफलता मिलती है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है। नई दुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com