अधिक मात्रा में आंवला खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान
By Hemraj Yadav
2023-03-18, 15:12 IST
naidunia.com
कब्ज की समस्या
आंवला में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर आप अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं, तो कब्ज की समस्या हो सकती है।
ब्लड प्रेशर
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आंवले का सेवन करने से बचें। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है।
लिवर
कई लोग आंवला और अदरक को मिलाकर चटनी बनाते हैं। इसके सेवन से लिवर प्रभावित हो सकता है। आंवले का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
त्वचा की समस्या
अधिक मात्रा में आंवले के सेवन से त्वचा की नमी खोने लगती है। इसे अधिक मात्रा में खाने से बालों को भी नुकसान हो सकता है।
यूरिन में जलन
अगर आप अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं, तो ये आपके यूरिन पर असर डालता है। इससे यूरिन में जलन हो सकती है।
लो ब्लड शुगर
अगर आप लो ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से बचें। इससे शुगर लेवल कम हो सकता है।
ब्लड डिसआर्डर
जो लोग ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं, उनके लिए आंवले का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करें।
चैत्र नवरात्र में करें मध्य प्रदेश के इन देवी मंदिरों के दर्शन
Read More